गांदरबल में स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी रखा है। सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा अचानक नाका चेकिंग की जा रही है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।