शोपियां के विधायक शबीर अहमद कुल्ले ने देवपोरा क्षेत्र का दौरा कर गुज्जर समुदाय के लोगों से मुलाकात की, जहां उन्होंने वन विभाग द्वारा जारी नोटिसों को लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले को संबंधित अधिकारियों और प्रशासन के समक्ष उठाकर उचित समाधान कराने का प्रयास करेंगे।