बांदीपोरा में दारुल उलूम रहीमिया के पास हुई भारी बारिश और तूफान के कारण सड़क को गंभीर नुकसान पहुंचा और कई घरों में पानी व मलबा घुस गया।खराब ड्रेनेज व्यवस्था के चलते जलभराव की स्थिति और बिगड़ गई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने प्रशासन से तुरंत राहत व मरम्मत की मांग की।