बारामुला जिले में विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला विकास परिषद ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए 11,531.92 लाख (लगभग 115 करोड़) की कैपेक्स बजट योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना में 2,446 नए विकास कार्यों के लिए 9,981.53 लाख और 1,064 पहले से चल रहे कार्यों के लिए 1,550.39 लाख आवंटित किए गए हैं। कुल 3,510 कार्यों को मंजूरी मिली है। यह निर्णय डीडीसी चेयरपर्सन सफीना बैग की अध्यक्षता में डाक बंगला बारामुला में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में स्थानीय विधायक, उपायुक्त मिंगा शेरपा और जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, कृषि और सामाजिक कल्याण जैसे अहम क्षेत्रों में बराबरी से काम करने पर जोर दिया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाने के लिए प्रशासन की सराहना की। सफीना बेग ने कहा कि यह योजना जिले में संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करेगी। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएंगे।