115 बटालियन सीआरपीएफ ने गांदरबल के बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में इंटर-स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया, जिसमें जिले के आठ स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश दिया गया।