गोल मार्केट में बढ़ती महंगाई के विरोध में युवाओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की। मौके पर युवाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और जल्द राहत देने की अपील की।