उधमपुर के वार्ड नंबर 13 में जीएमसी गेट के सामने स्थित गली में सीवरेज पाइपलाइन लीक होने से गंदा पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी के साथ-साथ दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद अभी तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बहाल हो सके और संभावित बीमारियों के खतरे को रोका जा सके।