उधमपुर में सोमवार को पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के प्रधान व पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह की अध्यक्षता मे बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हर्ष देव सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा लोगों को बिजली तो मुहैया नहीं करवाई जा रही लेकिन गरीब लोगों को बड़े-बड़े बिल जरूर थमाए जा रहे हैं। बड़े-बड़े नेताओं के बिजली बिलों को माफ कर दिया जाता है और गरीब लोगों के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाते हैं, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।