जिला उधमपुर के विधानसभा क्षेत्र के चिनैनी के अंतर्गत ओसू में बनने जा रहे पंचायत घर को केंद्र में बनाने की मांग को लेकर एक शिष्टमंडल जिला उपायुक्त से मिला। नेशनल कॉन्फ्रेंस के ग्रामीण जिला प्रधान राम परशोतम शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग है कि पंचायत घर के केंद्र में बने ताकि सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके। जिला उपायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर लोगों उचित कार्रवाई की जाएगी।