सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जगह-जगह छबील लगाकर राहगीरों को शीतल जल पिलाया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सेवा और परोपकार की भावना को प्रमुखता दी गई और लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।