उधमपुरजिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने दंधयाल दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दंधयाल दंगल कमेटी द्वारा आयोजित विशाल दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दंगल की बड़ी माली का रोमांचक मुकाबला भारत के प्रसिद्ध पहलवान बिनिया बीन और ईरान के पहलवान इमरान के बीच हुआ, जिसमें बिनिया बीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।