उधमपुर बस स्टैंड पर रेडी फड़ी वालों के समर्थन में युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नगर परिषद के अधिकारी रेहडी फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करके गरीब लोगों को तंग कर रहे हैं इसलिए वह चाहते हैं कि गरीबों को तंग करने के बजाय स्थाई तौर पर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।