शहर में गुरु रविदास सभा की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा गुरु रविदास मंदिर एमएच चौक से आरंभ होकर शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होती हुई रविदास मंदिर में आकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे शहर में धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।