शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) के केंद्रीय भंडार और फार्मेसी ब्लॉक में शुक्रवार को अत्याधुनिक फायर अलार्म सिस्टम का शुभारंभ करने के साथ ही मॉक ड्रिल कर पूरे परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। मौजूद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों ने स्किम्स के अग्नि एवं सुरक्षा विभाग, फार्मेसी और केंद्रीय भंडार के कर्मचारियों को आग लगने पर जानमाल की हानि से बचाव का तरीका बताया।