फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: डेलीवेजर्स के बच्चे बोले, हमारे भविष्य से मत खेलो

डेलीवेजर्स ने नियमित करने और न्यूनतम वेतनमान की मांग के लिए वीरवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में प्रदर्शन किया। उनके साथ उनके बच्चे भी स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। बच्चों ने भी सीएम साहब हमारे भविष्य में मत खेलो के नारे लगाए। प्रदर्शन की घोषणा के बाद से ही वीरवार सुबह से पार्क के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुबह करीब 11 बजे से यहां डेलीवेजर्स ने जमा होना शुरू किया। कुछ लोगों ने पार्क के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें निरोधात्मक अभिरक्षा में ले लिया। इस दौरान डेलीवेजर्स नारे लगाते रहे। इसके बाद सभी शेर-ए-कश्मीर पार्क के अंदर चले गए और जनसभा की। इस दौरान बच्चों को सबसे आगे बैठाया गया था। उनके हाथों में हम पढ़ना चाहते हैं प्रदर्शन करना नहीं, आदि स्लोगन लिखी तख्तियां थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें