कारगिल में ईरान के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसका आयोजन मोरियल ट्रस्ट कारगिल द्वारा किया गया। रैली में आम जनता के साथ-साथ पुरुष, महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। रैली ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के समर्थन में आयोजित की गई थी। साथ ही इसमें अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध भी जताया गया। रैली का शुभारंभ जामिया मस्जिद कारगिल से हुआ और यह पुराने टैक्सी स्टैंड कारगिल पर संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ईरान के मुस्लिम लोगों के प्रति एकता और समर्थन का संदेश दिया। मोरियल ट्रस्ट कारगिल ने रैली की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला था।