राजोरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली विकास विभाग (पीडीडी) और उसकी फील्ड टीमें लगातार काम कर रही हैं। एक्सईएन मनीर चौधरी ने कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर शेष प्रभावित इलाकों में भी जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।