संत निरंकारी मिशन राजोरी की तरफ से रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन राजोरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजोरी, जवाहर नगर और आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मिशन के श्रद्धालु स्वयंसेवकों ने भाग लिया और बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजोरी के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन विभाग और ब्लड विभाग की टीम ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन राजोरी के विधायक इफतकार अहमद और डीडीसी चेयरमैन राजोरी एडवोकेट नसीम लियाकत ने संयुक्त रूप से किया । उन्होंने मिशन द्वारा समाज कल्याण में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर ऐसे पुण्य कार्यों में भाग लें। रक्तदान जीवन बचाता है और संत निरंकारी मिशन इस क्षेत्र में देश भर में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है।