राजोरी में आई फ्लैश फ्लड के बाद जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। डीसी अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जबकि क्षतिग्रस्त सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था को बहाल करने का काम जारी है।