जम्मू के विभिन्न इलाकों की मेधावी छात्राओं को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लैपटॉप वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा से कई योजनाओं के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाने का संदेश दिया है। इसी दिशा में छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप देकर उनकी शिक्षा और डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक से बढ़कर एक योजनाएं शुरू की हैं ताकि देश की बेटियां शिक्षा और रोजगार के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने गर्व से कहा कि आज किश्तवाड़ और राजौरी जैसी दूरस्थ जगहों से भी लड़कियां IAS बनकर देश की सेवा कर रही हैं।