रोटरी क्लब कठुआ के नए सत्र के शुभारंभ पर आयोजित पदग्रहण समारोह में रोटेरियन सुभाष शर्मा ने वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ ली। इस दौरान चुन्नी लाल को सचिव और सुनील जिंदल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि नई कार्यकारिणी ने भी जिम्मेदारियां संभालीं।