लखनपुर में आयोजित जिला कठुआ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026-27 में 80 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग में रुबहम शर्मा ने 267 किलोग्राम वजन उठाकर बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीता, जबकि मास्टर्स वर्ग में गरजीत सिंह 225 किलोग्राम की शानदार लिफ्ट के साथ चैंपियन बने।