कठुआ में आज पीडीपी कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता डीसी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पीडीपी नेताओं का कहना है कि जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए, ताकि जनता को उनके अधिकार वापस मिल सकें। वहीं, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोक दिया।