कठुआ जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कठुआ में किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त कठुआ महिमा मदान ने अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए बच्चों को कृमिनाशक दवा वितरित की। अभियान के तहत जिले में करीब 1.85 लाख बच्चों को कृमिनाशक टैबलेट देने का लक्ष्य रखा गया है।