वन महोत्सव-2026 के तहत कठुआ में विधायक डॉ. भारत भूषण ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की और कठुआ नहर किनारे नीम का पौधा लगाया। अभियान के दौरान आंवला, अर्जुन, जामुन और बेल प्रजाति के 101 पौधे लगाए गए, जिन्हें एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान को समर्पित किया गया।