जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कठुआ के भागथली औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को उद्योग क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय कठुआ में जिला अधिकारियों और सचिवालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्योगों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने उद्योगों से स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे कठुआ के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।