लखनपुर प्रवेश द्वार पर अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए लंगर का आज विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर जंगमों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की पावन कथा का वाचन किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।