किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आज कठुआ के भगत सिंह पार्क में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा (एस.के.एम) तहसील इकाई ने 10 अगस्त 2026 को ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानूनी गारंटी, सभी फसलों पर लागत से 50% अधिक मूल्य सुनिश्चित करने, किसानों के कर्ज माफ करने और बिजली संशोधन विधेयक 2023 को वापस लेने की मांग उठाई। इसके साथ ही निजीकरण बंद करने, मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़ाने और मनरेगा के तहत 200 दिन रोजगार देने की भी मांग की गई।