योगी सरकार में यूपी का सूरज हर रोज नए फरमार के साथ उगता है। नए फरमानों की सूची में शीर्ष पर है कि सीएम योगी किसी भी वक्त किसी भी बड़े प्रशासनिक अधिकारी को फोन कर सकते हैं इसलिए उन्हें सुबह नौ से शाम छह बजे तक ऑफिस में रहने के निर्देश दिए गए हैं और अगर कोई इन निर्देशो को नहीं मानता तो उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी और योगी सरकार ने बेटी पैदा होने पर 50 हजार रुपये का बौंड देने का भी एलान किया है।