04 अप्रैल मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शाम पांच बजे होगी। माना जा रहा है कि इस पहली कैबिनेट बैठक में यूपी के दो करोड़ किसानों के करीब 62 हजार करोड़ के कर्ज को माफ करने की घोषणा की जा सकती है। आमतौर पर नई सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक दूसरे दिन तक कर लेती है लेकिन, योगी सरकार शपथ लेने के 16वें दिन पहली कैबिनेट बैठक करेगी।