अलीगढ़ की अवंतिका कॉलोनी में दिनदहाड़े डाका और दो महिलाओं की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डकैती की नीयत से घर में घुसे बदमाश सास-बहू की हत्या करने के बाद कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब घर में केवल दोनों महिलाएं ही थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।