यूं तो पूरे उत्तर प्रदेश में शराबबंदी के लिए महिलाओं का उग्र आंदोलन जारी है लेकिन, कुशीनगर में एक देसी ठेक पर हुई तोड़फोड़ की वजह कुछ और ही रही। हुआ ये कि कुशीनगर के दुदही क्षेत्र के खानगी बाजार में शराब के नशे में धुत्त एक शराबी ने महिला से छेड़खानी कर दी। फिर क्या था, इलाके की महिलाएं जमा हुईं और ठेके को तहस-नहस कर दिया। बेकाबू महिलाओं को शांत कराने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स को जुटना पड़ा।