गुजरात में सूरत पुलिस ने 76 लाख रूपये के नए नोट बरामद किये और इस सिलसिले में एक महिला समेत इसमें सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग महाराष्ट्र के नंबर की कार से बड़े अमाउंट में नई करेंसी लेकर सूरत आ रहे हैं । पुलिस ने इस कार के आते ही इसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के दौरान ये लोग इन 76 लाख रुपयों को लेकर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए, इसलिए इन्हें गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है....आगे की जांच जारी है ।