फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार?

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 18 Oct 2022 05:51 PM IST

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है, इस दौरान उन्होंने इन दोनों नेताओं को 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने का न्योता दिया। इससे पहले बीते दिनों ख़बर आई थी कि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। कांग्रेस से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने बताया था कि शरद पवार और उनकी सांसद पुत्री सुप्रिया सुले ने इच्छा जताई है कि वे इस यात्रा का महाराष्ट्र में स्वागत करना चाहते हैं। ऐसे में संभव है कि वे इस यात्रा का स्वागत करें। बता दें, महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें