Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर के तमाम दावे हवा होते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल, यह तो 14 नवंबर को परिणाम सामने आने के बाद ही पता चल पाएंगा कि बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज का क्या होता है? लेकिन, उससे पहले चर्चा यह शुरू हो गई है कि कही पुष्पम प्रिया चौधरी जैसी हालत ना हो जाए प्रशांत किशोर की।
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनाव परिणाम 14 नवंबर की शाम तक क्लियर हो जाएगा, लेकिन एग्जिट पोल ही प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी की हवा खराब दिखा रहा है।
जन सुराज पार्टी खड़ी करने वाले प्रशांत किशोर ने बहुमत हासिल करने का दावा किया था, लेकिन एग्जिट पोल में उन्हें कहीं शून्य तो कहीं दो-तीन तक सीटें मिलती दिख रही हैं। सिर्फ एक एग्जिट पोल में उन्हें 10 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, उस एग्जिट पोल में भी उन्हें शून्य से 13 के बीच रखा गया है। मतलब, शून्य पर भी रह सकते हैं। ज्यादातर ने उन्हें शून्य से ही शुरू किया है। तीन ने एक या दो सीटों से शुरुआत की है।