आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय नेता कुमार विश्वास की सारी मांगें पार्टी की राजनीति मामलों की समिति (PAC) ने मान ली हैं। अपने वीडियो We, The Nation पर भी उन्होंने माफी नहीं मांगी। इससे पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच रात भर चली बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में बुधवार को PAC की बैठक खत्म होने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास ने एक साथ मीडिया से बात की। कल कुमार विश्वास ने बहुत ही भावुक होकर मीडिया से बात की, ये वीडियो उसी प्रेस कान्फ्रेंस का है।