फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस को याद आए लाल साफे वाले!

विपिन शुक्ला,अमर उजाला टीवी/ हरदोई Updated Wed, 08 Feb 2017 09:43 AM IST

हरदोई में पुलिस ने करीब 1308 ग्राम पंचायतों के चौकीदारों की पुलिस लाइन में बैठक बुलाकर उन्हें चुनाव संबंधी निर्देश दिए। दरअसल ये निर्देश चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थे। पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका देखे जाने पर चौकीदार आला अधिकारियों तक जानकारी मुहैया कराएं। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने कहा कि चौकीदार पुलिस का सबसे मजबूत खूफिया तंत्र है। इसके बगैर पुलिस गांव-गांव होने वाली किसी भी गतिविधि पर नजर नहीं रख सकती। इसलिए चुनाव के दौरान अपने दायित्वों को समझें और कोई भी ऐसी बात जिससे चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो या फिर मारपीट या दंगा होने की आशंका दिखे तो तुरंत अपने थाने की पुलिस व उच्च अधिकारियों को सूचित करें।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें