कांग्रेस ने हाल ही में सैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया। उनके पद संभालते ही पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में वह विवाद के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के इस बयान पर अब सैम पित्रोदा ने तीखा पलटवार किया।