बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने उस दौर में लाखों छात्रों को जेल भेजा और उन पर लाठियां चलवाईं। ठाकुर ने राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान पेपर लीक मामलों का हवाला देते हुए कहा कि 5 साल में 19 में से 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, फिर भी तत्कालीन शिक्षा मंत्री को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।