पिछले दो साल के रिकॉर्ड को देखें तो इनमें कई नेताओं के नाम शामिल हो चुके हैं। फिर वो ज्योतिरादित्य सिंधिया हो या जितिन प्रसाद, कपिल सिब्बल हो या हार्दिक पटेल। एक के बाद एक कई दिग्गज नेता कांग्रेस का दामन छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो चुके हैं। कई ऐसे नेता और भी हैं, जो पार्टी के बड़े पदों पर बैठना ही नहीं चाहते हैं. इनमें से एक हैं आनंद शर्मा..
आनंद शर्मा के बाद शुक्रवार को कांग्रेस को एक बार फिर एक पंच मिला है और ये पंच दिया है पार्टी के दिग्गज नेता गुलाब नबी आजाद ने | ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता आखिर पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं? क्यों कोई बड़ा नेता पार्टी के बड़े पदों को नहीं संभालना चाहता है ?