हरियाणा के कैथल में आग की वजह से 150 एकड़ में फैली गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन इस आग के बाद दमकल विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं जो समय पर अपनी गाड़ी नहीं भेज पाया और सैकड़ों क्विंटल गेहूं की फसल बर्बाद हो गई।