देश में इन दिनों "काकरोच जनता पार्टी" चर्चा का विषय बनी हुई है। यह आंदोलन नीट पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा विवाद, डीयू प्रवेश प्रक्रिया और शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधलियों के खिलाफ युवाओं के आक्रोश की अभिव्यक्ति के रूप में उभरा है। इसकी पृष्ठभूमि 2026 में बनी, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी विवाद का कारण बनी। उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार लोग व्यवस्था में "कॉकरोच" की तरह घुस जाते हैं। इस टिप्पणी को कई युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों ने अपमानजनक माना। विरोध स्वरूप उन्होंने "काकरोच जनता पार्टी" का गठन किया और आंदोलन को संगठित रूप देने के लिए आशुतोष और कोर्ट रिपोर्टर सौरभ को प्रवक्ता बनाया।