बंगाल में 14 लाख वोटरों के नाम काटे जाएंगे। Special Intensive Revision को बंगाल में 4 नवंबर 2025 से शुरू किया गया था। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में अब तक कम से कम 14 लाख वोटरों के नाम कटने का अनुमान जताया गया है। हालांकि ये आंकड़ा चुनाव आयोग के हिसाब से है। बंगाल में कम से कम 14 लाख वोटरों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं। ये जानकारी बूथ लेवल आफिसर को घर-घर जाकर फॉर्म बांटने और भरे हुए फार्म इकट्ठा करने के दौरान मिली है। 24 नवंबर को ये आंकड़ा 10 लाख था। जो बुधवार आते आते बढ़कर 14 लाख हो गया। इसमें करीब 6.70 लाख वोटर मृत पाए गए हैं। इसके अलावा, कई फर्जी, ट्रांसफर हुए और गायब वोटर हैं। कई लोगों के नाम एक से अधिक बूथों पर हैं। असल में कितने नाम कटेंगे, इसका अंदाजा सारे फार्म के डिजिटाइजेशन के बाद ही लगाया जा सकेगा। लेकिन इस बीच ममता बनर्जी के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं।