फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather-Rain Update: देश के इन राज्यों में होगी भीषण बारिश ,IMD का रेड -ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी!

Tue, 15 Jul 2025 06:33 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली में मानसून का असर नजर आ रहा है और यहां लगातार बारिश का दौर जारी है. सोमवार शाम को भी दिल्ली की कई जगहों पर बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से पहले ही दिल्ली के लिए 6 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया था आज यानी 15 जुलाई को भी मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश होने और काले बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है. दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली हुई है. दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था.

वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 19 जुलाई तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. 14 और 15 जुलाई को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 14 से 19 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है.

14 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 14 और 16 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है. 14 से 19 जुलाई के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 14 से 19 जुलाई के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. केरल, कर्नाटक, रायलसीमा में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

14 जुलाई को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है. यानी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहेगा तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इनमें सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बस्ती, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और मऊ जैसे जिले शामिल हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पश्चिमी भारत की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में 14 से 15 जुलाई के बीच मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी राज्यों में कई दिनों से मौसम अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते पहले से ही जान-माल का नुकसान हो चुका है। ऐसे में मौसम विभाग ने 14 से 17 जुलाई तक के लिए हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें