पूरे देश में मानसून अपने पूरे शबाब पर है, कई राज्यों में जमकर बादल बादल बरस रहे हैं, दिल्ली में भी बारिश और धूप की आंख-मिचौली चल रही है। सुबह यहां पर बारिश हो रही है तो वहीं कुछ देर बाद यहां पर धूप निकल जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी यहां पर ऐसा ही हाल रहेगा, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में इस पूरे हफ्ते लोगों को ऐसे ही मौसम का सामना करना पड़ेगा। नेशनल कैपिटल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है तो वहीं तेज हवाएं चलने के आसार हैं। उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना , बंगाल और राजस्थान में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 101 दर्ज किया गया है।
राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में गुरुवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दो दिनों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में येलो अलर्ट की स्थिति रहेगी.
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कहीं-कहीं भारी से भी भारी बारिश की संभावना है.