मौसम में बदलाव से उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का एहसास होने लगा है। हल्की ठंड अब लोगों को लगने लगी है। हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी राज्यों में बर्ष की सफेद चादर बिछ गई है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों सहित कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में रात का तापमान शून्य तक पहुंचने लगा है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी न्यूनतम पारा सामन्य से नीचे आ गया है। दूसरी ओर मैदानी इलाकों में भी पारा गिरने लगा है। जिसके वजह से लोगों को ठंड अब सताने लगी है मौसम में हुआ ये बदलाव अक्टूबर में दिसंबर वाली ठंड का एहसास करा रहा है। इन राज्यों का बदला मौसम वहीं, पूर्वी और दक्षिण भारतीय राज्यों में मानसून की वजह से कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों पर जल्द बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में सर्दी समय से पहले महसूस की जाने लगी है। आज का मौसम मौसम में बदलाव के बीच आज मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। पारा कम होने से कई इलाकों में ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.1 तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 है वहीं जोशी मठ में अधिकतम तापमान 19 तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 है चंडीगढ़ में 18.1, हरियाणा के हिसार में 17.6 और फरीदाबाद में 17.7 श्रीनगर में 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रात में ठंड का अहसास होने लगा है। यूपी के कई इलाकों में भी पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21 तो अधिकतम 31 आगरा में 32 तो न्यूनतम 23 है।