उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का असर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत यूपी के कई राज्य में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। ऐसे में सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है