बेंगलुरु में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान छात्रों और कई संगठनों का भारी विरोध देखने को मिला। छात्रों ने पीएम के पकौड़ा बेचने वाले बयान को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाते हुए स्कॉलर गाउन पहनकर पकौड़े बेचे। बेंगलुरु में ही कई संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महादयी जल विवाद को लेकर रास्ता निकालने की मांग की। इसके लिए किसानों ने सड़कों पर उतरकर खूब नारेबाजी की।