हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस ब्यास नदी में जा गिरी। मंडी में बिंद्रामनी के पास हुए इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 40 यात्रियों से भरी बस मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी।