देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार के बीच कड़ी टक्कर है। सभी अपने अपने उम्मीदवार का सर्मथन कर रहे हैं। बीजेपी के नेता वैंकेया नायडू, शिवराज सिंह चौहान, रवि शंकर प्रसाद, श्रीकांत शर्मा और बृजभूषण राजपूत ने रामनाथ कोविंद की जीत पर भरोसा जताया। वहीं कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और आराधना मिश्रा ने मीरा कुमार को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। सीनीयर माकपा लीडर और लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने रामनाथ कोविंद के जीतने की उम्मीद जताई है।